फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बहन की ससुराल में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 11 Oct 2024 03:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बहन की ससुराल में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी नेहपाल सिंह का 25 वर्षीय साला विष्णु अपनी मां की मौत के बाद बहन की ससुराल में ही रहता था। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। गुरुवार को उसने बहन अन्नू व जीजा नेहपाल के पास खाना खाया, इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब अन्नू उसके कमरे में पहुंची तो भाई का शव फंदे पर लटका देख वह चिल्लाने लगी। नेहपाल ने बताया कि वह मां के निधन के बाद उन्हीं के पास रहता था। बताया कि अक्सर वह दिल्ली चला जाता था और वहीं सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह कुछ ही दिन पहले घर आया था। उसने आत्महत्या क्योंकि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।ࣷ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें