फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ननिहाल में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 04 May 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। ननिहाल में रह रहे युवक ने खेत में बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटका देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मुस्करा निवासी राहुल राजपूत (24) अपने भाई योगेश के साथ आटा थाना क्षेत्र के जौराखेरा गांव स्थित ननिहाल में रहता था। गुरुवार रात वह खाना खाकर घर से निकल गया और खेत में लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पिता कांशीराम ने बताया कि ननिहाल में कोई न होने पर वह अपनी नानी चंदी देवी के साथ रहकर खेती किसानी करता था। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
जहां राहुल ने लगाया फंदा, वहीं मां ने भी दी थी जान
आटा। दस वर्ष पहले राहुल की मां बनखंडी देवी ने भी उसी जगह फंदा लगाकर जान दे दी थी। जहां गुरुवार को राहुल ने आत्महत्या की है। परिजनों का कहना है कि कोई ऐसी बात भी नहीं थी जिससे वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें