कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के फुलैला गांव में युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कैलिया थाना क्षेत्र के फुलैला गांव निवासी महाराज सिंह (30) ने शनिवार सुबह घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। करीब साढ़े नौ बजे परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिंगर यूनिट टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। बताया कि घर में अक्सर आर्थिक तंगी को लेकर विवाद होता था। इसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली।