फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: धूप सेंकने के लिए छत पर गई महिला की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। कुठौंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा निवासी सर्वेश सिंह की पत्नी आरती देवी (45) मंगलवार की सुबह सर्दी के मौसम में धूप सेंकने के लिए छत पर गई थीं। छत पर टहलते हुए धूप सेंकते समय वह अचानक से छत की बाउंड्री पर आ गई और छत से फिसलकर नीचे जा गिरीं। छत से गिरने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आवाज सुनकर परिजन तत्काल उनके पास पहुंचे और आनन फानन में उन्हें लेकर सीएचसी आए। लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले की उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें