फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में अकेली महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 05 May 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर में अकेली महिला ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चे जब घर पहुंचे तो मां का फंदे से लटका शव देख रोने लगे। रोने की आवाज सुन दौड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी गजेंद्र अहिरवार शुक्रवार को काम करने खेत पर गए थे। जबकि बच्चे पड़ोस में खेलने गए थे। इसी दौरान घर में अकेली उसकी पत्नी मेवा देवी (37) ने फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब बच्चे घर आए तो मां का शव फंदे से लटका देखकर रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और फंदे पर शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि पति खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। जबकि महिला घर में रहती थी। बताया कि घरेलू कलह के चलते उसने जान दी है। उसके तीन बच्चे हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष वरूण प्रताप सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें