उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग अभिषेक सेंगर ने जीआरपी थाना पुलिस को शुक्रवार की देर शाम तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उनकी उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर कैंटीन है। इंदिरानगर निवासी एक दबंग आए दिन कैंटीन पर हंगामा करता है। शनिवार को भी उनके एक वेंडर के साथ दबंग ने पिटाई की और धमकी देकर भाग गया। प्रभारी जीआरपी थानाध्यक्ष ईश्वरदीन का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)