फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो दिन से पानी के लिए भटक रही 10 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। भारी वाहन निकलने से पानी की पाइपलाइन टूट गई। दो दिनों के बाद भी पाइपलाइन को ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

लाइन ठीक न होने से 10 मोहल्लों की 10 हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट गहराया। शिकायत के बाद भी पाइपलाइन को ठीक नहीं किया जा सका।
नगर का पानी खारा है। इस वजह से तीन किलोमीटर दूर से मंडी बाजार, नारेघाट, मुगलानघाट, नरसिंहजी, मुजफा नगर, नरसिंहपुर, गणेशगंज सहित करीब 10 मोहल्ले को पानी की सप्लाई होती है। इन नलकूपों से दो हजार से ज्यादा घरों को पानी दिया जाता है। मंगलवार सुबह ईदगाह के पास भारी वाहन गुजरने से पानी की आठ इंच की मुख्य पाइपलाइन टूट गई। जिसकी वजह से यह संकट हो गया।
विज्ञापन

पानी न आने से लोगों को भटकने पर मजबूर होना पड़ा। कोई हैंडपंप खोजता रहा तो कोई दूर से पानी ढोने को मजबूर दिखा। बेतवा नहर से भी लोग पानी लाते दिखे। शिकायत पर जल संस्थान द्वारा लीकेज तलाशने की कार्रवाई की। बुधवार की शाम तक दुरुस्त करने माम चला, लेकिन ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सभासद यादव ने बताया कि किसी भारी वाहन से पाइपलाइन टूट गई है। काम चल रहा है। जल्द पानी की सप्लाई शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें