फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में अकेले रह रहे व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर में अकेले व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पाल (55) घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी गुड्डी देवी दोनों बेटों किशन प्रसाद और विकेश के साथ अहमदाबाद में रहती हैं। दोनों बेटे वहां प्राइवेट नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र आर्थिक तंगी से परेशान थे। बुधवार रात उन्होंने घर के अंदर पंखे पर रस्सी के सहारे फंदा लगकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब दरवाजा न खुला तो लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल न मिली। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें