फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तालाब में नहा रहे व्यक्ति की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बरहल गांव में बुधवार को तालाब में नहा रहे व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पास में मौजूद बच्चों ने ग्रामीणों व परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के बरहल गांव निवासी मजदूर कमलेश दोहरे (50) बुधवार की शाम तालाब में नहा रहे थे। अचानक वह गहराई में चले गए और पानी में डूब गए। पानी में डूबते देख पास में ही नहा रहे बच्चों ने चिल्लाकर ग्रामीणों और परिजनों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। लोगों ने उसे निकालकर सीएचसी में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कमलेश के दो लड़का व दो लड़की है। लोगों ने बताया कि बरहल गांव के तालाब की गहराई अधिक होने के कारण लोग डूब जाते हैं। अब तक दो मौतें हो चुकी है। पुलिस जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें