कदौरा (जालौन)। विवाहिता ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के जकसिया के मजरा मुश्ताक नगर निवासी मयंक सिंह की पत्नी रागिनी (24) का मंगलवार को घरेलू काम को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। आवेश में आकर वह कमरे में चली गई और हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पाकर आए गहरा गांव, कबरई जिला महोबा निवासी पिता सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पुत्री रागिनी को ससुराल मेें प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह परेशान रहती थी। उसकी शादी 2020 में हुई थी और तीन साल की बेटी भी है। थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय का कहना है कि अभी तक मायके पक्ष ने अभी तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।