जालौन। कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका की ताई ने पुलिस को बताया कि उनके देवर की पत्नी का देहांत हो चुका है। इसलिए उसकी 10 वर्षीय बेटी हमारे साथ रहती है। शनिवार सुबह भतीजी गांव में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक सियाशरन आया और बातचीत करने लगा। उसने उसे 10 रुपये देने का लालच दिया और उससे छेड़खानी करने लगा। इसके बाद भतीजी उसके चंगुल से छूटकर भागकर घर आई और उसे सारी बात बताई। जिसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)