फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फसल में पानी लगाने गए किसान की मौत

Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खेत पर गए किसान की मौत हो गई। सुबह परिजन जब वहां पहुंचे तो शव पड़ा देख खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी संतोष सिंह परिहार (57) बुधवार शाम खेत पर लगी सरसों की फसल में पानी लगाने गए थे। लेकिन वह सुबह घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत पर पहुंचे तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े हैं। यह देख परिजनों में खलबली मच गई। बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। परिजन मौत के कारणों की वजह नहीं बता पा रहे हैं। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें