फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फसल की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत

Tue, 13 Aug 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। फसल की रखवाली कर रहे किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड निवासी किसान कालीचरण (50) रविवार शाम खेत में बोई तिली की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। जिससे वह अचेत हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल का कहना है सांप के काटने से मौत की सूचना शासन को भेज दी गई है। परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें