फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक कुत्ते ने दो पुलिसकर्मी और एक इंजीनियर समेत 11 को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस लाइन के सामने दो पुलिस कर्मियों और एक इंजीनियर समेत करीब 11 लोगों पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे खलबली का माहौल हो गया। यह देख दुकानदार घबरा गए। फौरन उन्होंने दुकानों के शटर गिरा दिए और सड़क पर खड़े लोग भी घरों में घुस गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
चुर्खी रोड पर हुई इस घटना के बाद लोगों ने बताया कि एक कुत्ता पागल हो गया है। वह किसी पर भी दौड़ पड़ता है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक कुत्ता पुलिस लाइन के बाहर घूम रहा था। पुलिस लाइन गेट पर अचानक कुत्ते के दौड़ने से वहां खलबली वाला माहौल हो गया। पुलिस वालों ने देखा तो मदद को आगे आए, लेकिन कुत्ते ने उन पर भी झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दरोगा सुनील कुमार सैनी (54), महिला सिपाही शिल्पी (24) जख्मी हो गईं। उसके बाद इस काले रंग के कुत्ते ने वहीं के रहने वाले कलाम मोहम्मद (54), बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मेटेरियल इंजीनियर प्रशांत कुमार (52), इसके अलावा दीपक (15), अजय (21), अमित (23), अफसर (22), सुनील (50), प्रवेश (32), जमुना दास (45) आदि को काट लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पहले टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें