फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पैर फिसलने से नाले में गिरा बालक, डूबने से मौत

Sat, 14 Sep 2024 02:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। नाले के पास खेल रहा सात वर्षीय मासूम पैर फिसलने से पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मडैया अंगदेला निवासी प्रमोद कुमार का सात वर्षीय पुत्र संस्कार खेलते-खेलते शुक्रवार को गांव के पास खेतों पर चला गया। वहां पैर फिसलने से खेतों के पास स्थित नाले में गिरने से गहरे पानी में गिर गया। आसपास खेतों पर मवेशी चरा रहे लोगों ने जब संस्कार को पानी में गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन, तब तक वह पानी में डूब चुका था। जानकारी पर परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे नाले में खोजा तो उसका शव पड़ा मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें