फोटो-16-बंगरा रोड स्थित आरा मशीन के पास पड़ी महुआ की लकड़ी।
जालौन। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित महुआ, आम, नीम व शीशम की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। बंगरा सड़क स्थित एक आरा मशीन पर प्रतिबंधित महुआ की लकड़ी की चिराई खुलेआम होने से स्थानीय लोगों में रोष है। प्रशासन की ओर से औषधीय व फलदार वृक्षों की कटान पर रोक लगाई गई है लेकिन वन विभाग की कथित ढिलाई और मिलीभगत के चलते लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। स्थानीय नागरिकों ने डीएम से सख्त कार्रवाई की मांग की है। विनय, जसवंत सहित अन्य लोगों का कहना है कि महुआ की लकड़ी की बाजार में अच्छी कीमत मिलने के कारण इसकी मांग अधिक है जिसका फायदा उठाकर अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस संबंध में रेंजर हरिकिशोर शुक्ला से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा। (संवाद)