जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर के माता प्रसाद कुशवाहा, पिंटू, उदय सिंह, लालू, काशीप्रसाद आदि ने गांव के ही दो युवकों की पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। उन्हें भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि ये युवक महिलाओं से अश्लील हरकतें करते हैं। साथ ही शस्त्रों के अवैध धंधे में भी लिप्त हैं।