उरई (जालौन)। डीएम ने नेशनल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की 8वीं वाहनी के अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक की। बैठक में बम विस्फोट, दैवीय आपदा से बचने के गुर बताए गए। आज कलेक्ट्रेट में एडीएम लोकपाल सिंह, एसडएम जालौन संजय खत्री आदि अधिकारियों की मौजूदगी में नेशनल डिजास्टर रिपार्क फोर्स 8 वीं वाहनी के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बम ब्लास्ट, आतंकवादी हमला, सुनानी या भूकंप आने के बाद लोगों को किस तरह से बचाया जाए। जवान जिले में लोगों को जागरूक करेंगे।