उरई(जालौन)। सड़क पार कर रही महिला को कानपुर की ोर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना अंजाम देने के बाद ट्रक चालक भाग निकला। कदौरा थाना क्षेत्र के गांव थरियापुर निवासी रामकृपाल सिंह के साथ उनकी पत्नी लीलावती (50) रविवार को उरई सामान खरीदने आई थी। वह रोडवेज बस से जोल्हूपुर मोड़ पहुंची और सड़क पार कर कदौरा के लिए जीप पकड़ने के लिए चली, तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। इससे लीलावती की गंभीर रुप से घायल होने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।