फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि पीड़ितों की मदद को उठे हाथ

Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। गांव मसगायां में गुरुवार को आग लगने से डेढ़ सौ घर राख होने के बाद अग्नि पीड़ित दाने-दाने को मोहताज हैं। गृहस्थी राख होने से इनके सामने दो वक्त के भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में समाजसेवी व धर्माचार्य ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। प्राचीन बलखंडी देवी मंदिर के महंत जमुनादास ने पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री मुहैया कराया। साथ ही जिन घरों में 20 एवं 26 जून को बेटियों की शादी होनी हैं, उनके पारिवारिक जनों से मुलाकात कर महंत ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रशासन वहीं समाजसेवी नरेंद्र सिंह जादौन, विनोद पुरवार ने भी एक हजार भोजन के पैकेट वितरित कराया। वहीं, सांसद भानु प्रताप वर्मा की ओर से अग्नि पीड़ित परिवारों को पके पकाए भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरु करा दी गई है। गांव के स्कूल में सांसद की तरफ से भोजन पकाया जा रहा है। इसी प्रकार प्रशासन की तरफ से लंच पैकेट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें