उरई(जालौन)। सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने वरिष्ठ सपा नेता दीप कुमार त्रिपाठी दीपू को अपना जालौन नगर प्रतिनिधि बनाया है। यह जानकारी सपा के प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित ने दी। कहा कि अब समस्याओं के लिए जालौन के निवासियों को विधायक से मिलने के लिए उरई नहीं भागना पडे़गा। दीपू त्रिपाठी ने कहा कि वह प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनका निस्तारण भी कराएंगे। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान, इकबाल मंसूरी,जहरुल मंसूरी, संजय यादव, इकलाक, गोविंद राधे आदि मौजूद रहे।