फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते सत्र की छात्रवृत्ति परिषदीय विद्यालयों के खातोें में डंप

Sat, 13 Jul 2013 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बीते शैक्षिक सत्र 2012-13 में मान्यता प्राप्त लगभग चालीस विद्यालयों की छात्रवृत्ति समाज कल्याण विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों के खातों में डाल दी गई। जबकि शासन की मंशा के अनुसार छात्रवृत्ति की दूसरी किश्त विद्यालयों के छात्रवृत्ति खातों में डाली जानी चाहिए थी। इसकी जानकारी जब विद्यालय प्रबंधकों को हुई तो वह छात्रवृत्ति के वितरण के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पास पहुंचे। अध्यापकों ने केवल प्रथम किस्त का भुगतान कराने की बात कही। इस पर विद्यालय प्रबंधक समाज कल्याण अधिकारी के यहां पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वह पांच मार्च को ही विद्यालयों की छात्रवृत्ति संबंधित परिषदीय विद्यालयों में डलवा चुके हैं। अब आप लोग बीएसए से ही इसका भुगतान करवाएं। इस पर बीएसए वरुण कुमार का कहना है कि वह इस मामले का शीघ्र निस्तारण कर छात्रवृत्ति का वितरण करवाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें