फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने खुदकुशी की, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। मंगलवार की देर रात गृह कलह से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या कर आरोप लगाया है। रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम हसूपुरा निवासी मानवेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पत्नी श्रीमती गीता देवी ने मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर परिजनों इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति का कहना है कि पत्नी अवसाद से ग्रस्त थी। उधर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें