उरई (जालौन)। तेज रफ्तार डीसीएम ने वैगनआर में टक्कर मार दी। पूर्व विधायक के भाई ने साथियों के साथ मिलकर वैगनआर के ड्राइवर को पीट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कल लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला तिलकनगर निवासी गोविंद सिंह यादव ने बताया कि वह अपनी वैगनआर से लखनऊ जा रहे थे तभी कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम चालक ने कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं ढाबे पर बैठे पूर्व विधायक के भाई सुरेंद्र सिंह, चतुर सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ उनके चालक को पीटा और गाड़ी तोड़ दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।