मुहम्मदाबाद/उरई(जालौन)। डकोर थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 25 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी और ताश की गड्डी बरामद करने में सफलता पाई है। डकोर थाने में तैनात दारोगा सोबरन सिंह ने मुहाना गांव में छापा मारकर जंगल सिह निवासी चिकासी हमीरपुर, प्रेमचंद्र निवासी डकोर, सुखवासी, रघुनाथ और डकोर निवासी जय सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1500 रुपए और ताश की गड्डी बरामद कर ली। डकोर थाना में तैनात दारोगा डीआर भारती ने थाना क्षेत्र के ग्राम टिमरों में छापा मारकर जुआ खेल रहे हाकिम, मलखान सिंह, ओमप्रकाश, भूप सिंह, रामकिशोर निवासी टिमरों को गिरफ्तार कर 1365 रुपए व ताश की गड्डी बरामद कर ली है। डकोर पुलिस ने कुसमिलिया गांव में छापा मारकर पन्ना लाल, शिवचरन, अजय कुमार, दीपक निवासी कुसमिलिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1910 रुपए व ताश की गड्डी बरामद कर जुआ एक्ट में कार्रवाई की है।