फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ध्रुव चंद्र गुप्ता ने वरिष्ठ डिप्टी सीएमओ आरके अम्बष्ट के साथ आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र बावई व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर का निरीक्षण करने के बाद जालौन के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद भवन, चिकित्सकों के चेंबरों, दवा वितरण, पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। चिकित्सकों से आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में पूछताछ की। दवा गोदाम प्रभारी आरपी पुुरवार से उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली और दवा कम होने पर जिला मुख्यालय से मंगाने की बात कहीं। अस्पताल में गंदगी व खराब रोशनी व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान देवेंद्र सिंह चिकित्सा प्रभारी अनुपस्थिति में रहे। सीएमओ ने हिदायत दी कि वह बाहर की दवा न लिखे और चिकित्सालय में एमआर को न घुसने दें। इस मौके पर विनय अग्रवाल, मुकेश राजपूत, पीएन शर्मा, आरपी पुरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें