फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अज्ञात कारणों के चलते नौवीं की छात्रा ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैठगंज निवासी इसराइल की 16 वर्षीय पुत्री शिफा ने मंगलवार की दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता इसराइल ने बताया कि वह चार बहनों में सबसे छोटी थी। वह नौवीं की छात्रा थी। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें