सीएचसी में वैक्सीन लगवाने पहुंची नब्बे साल की अच्छी दुलैया
- फोटो : ORAI
कोंच। कोरोना के टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सीएचसी कोंच में 177 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इन्हीं में समीपस्थ ग्राम जुझारपुरा की रहने वाली 90 साल की वृद्धा अच्छी दुलैया ने भी वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने उनका स्वागत किया। साथ ही अन्य लोगों को प्रेेरणा लेने को कहा। बता दें कि इससे पहले जालौन की राम दुलैया (109) ने भी टीकाकरण कराया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी सराहना की थी।