फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईस्कूल में 88.45 और इंटर में 73.57 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 88.45 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 73.57 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। हाईस्कूल की मेरिट में राज, राजनारायण सिंह, विकास राजपूत, अंजली, बॉबी यादव, सजल भास्कर, आरती रत्ना, समरजीत सिंह यादव, आराध्या, प्रिंस गुप्ता, गायत्री और महक समेत 12 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया है। वहीं, इंटरमीडिएट की जिला स्तर की मेरिट में सत्यम प्रजापति, मोहित माहेश्वरी, आदित्य यादव, अर्पित सिंह, रौनक, मुस्कान बाथम, जीतेश कुमार साहू, केशव पाठक, तनुष कुमार, अंकित, आर्यन, मनीष कुमार, अमृता, अंकित कुमार, शिवानी कुशवाहा, स्वाति सिंह और आकांक्षा समेत 17 ने स्थान बनाया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की जिला स्तर की मेरिट में छह-छह छात्राएं शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित बताते है कि छात्र-छात्राओं ने इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि प्रदेश स्तर की मेरिट में कोई परीक्षार्थी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें