फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 88 फीसदी मूल्यांकन पूरा

Sun, 26 Mar 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक 88 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जिले में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहा है। यहां अब तक 98600 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जबकि 12470 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है।
विज्ञापन

गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। यहां पर 64183 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। जबकि 15387 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी शेष रह गई है। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में भी हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। यहां पर अभी तक 39355 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है और 199 उत्तर पुस्तिकाएं शेष रह गई है। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में भी हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। यहां पर 30859 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। अभी 3290 उत्तर पुस्तिकाएं यहां जंचना शेष रह गई है।
डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि अभी तक 88 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। समय से पूर्व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें