फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आईटीबीपी जवान के झोले से 50 हजार रुपये हुए पार

Tue, 01 Oct 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बैंक से रुपये निकालकर बाजार पहुंचे आईटीबीपी जवान के झोले से 50 हजार रुपये पार हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी रणकेंद्र सिंह आईटीबीपी में कानपुर 32 बटालियन में तैनात है। वह छुट्टी पर घर आए थे और सोमवार को स्टेट बैंक पहुंचे और उन्होंने पचास हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह एटीएम बदलने के लिए दूसरे काउंटर पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद लोगों को खड़ा देख वहीं बैठ गए। इसके बाद झोले में रुपये रखने के बाद उन्होंने झोले को साइकिल में टांग लिया और बाजार पहुंचे।
वहां रास्ते में फल बेचने वाले ठेली पर रुके वहां उन्होंने देखा तो झोले से रुपये गायब थे। जिस पर उनके होश उड़ गए। इसके बाद वह बैंक पहुंचे और मैनेजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है। बैंक के अंदर व बाहर के सीसीटीवी फुटेज देखकर टप्पेबाज की शिनाख्त कर उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें