फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के लिए 425 ने दी परीक्षा

Thu, 04 Jul 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुख्यमन्त्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा का मंगलवार को आयोजन किया गया है। परीक्षा दो केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में सिविल सेवा की तैयारी के लिए 193 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 157 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। नीट व आईआईटी की परीक्षा के लिए 91 ने पंजीकरण कराया था, इसमें 66 परीक्षा देने पहुंचे। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एसएससी, बैकिंग, सीडीएस, एनडीए की तैयारी के लिए 238 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 202 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग के लिए मंगलवार को दो केंद्रों पर दोपहर दो बजे से तीन बजे तक परीक्षा कराई गई। इसमें जीआईसी केंद्र में 285 व जीजीआईसी में 238 में अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था।
विज्ञापन

दोनों केंद्रों के लिए कुल 523 को परीक्षा में शामिल होना था। जीआईसी में 285 के सापेक्ष 223 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि जीजीआईसी में 238 के सापेक्ष 202 ने परीक्षा दी। कुल 425 अभ्यर्थी शामिल हुए। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डिनेटर प्रज्ञान पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को जीआईसी में निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें