फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के छह घंटे गायब रही बिजली, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
छह घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

जालौन। बिजली विभाग ने बुधवार को उदोतपुरा पावर हाउस में काम के नाम पर बिना सूचना दिए छह घंटे के लिए सप्लाई बंद कर दी। इससे शहर में बिजली के साथ-साथ जलापूर्ति भी ठप हो गई। सुबह लगभग 8:30 बजे शहर की अचानक बिजली चली गई। काफी देर तक बिजली न आने पर लोगों ने बिजलीघर में फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। बिजली दोपहर ढाई बजे आई। इसके बाद भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। इस दौरान पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप रही। इस कारण लोगों को खासी परेशानी हुई। इस संबंध में एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि उदोतपुरा बिजलीघर में काम चल रहा था, इसलिए नगर व आसपास की बिजली बंद की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें