फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: न्यायालय में स्वास्थ्य शिविर में 414 ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला न्यायालय परिसर स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर बुधवार को आयोजित हुआ। जिसमें 414 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसके बाद 285 लोगों ने जांच कराई। डॉक्टरों ने जांच कर दवाएं दीं। शिविर में 37 लोगों की ईसीजी जांच की गई। आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने 110 लोगों का परीक्षण कर दवा दी। 112 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। हड्डी रोग से पीड़ित 56 मरीज पहुंचे। 20 महिलाओं ने जांच कराई। 285 लोगों ने डायबिटीज की जांच कराई। शिविर में अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल खरे, बार संघ अध्यक्ष भगवत शरण मिश्रा, महासचिव पंकज खरे, नाजिर बृजेश श्रीवास्तव, गौरव नायक, कुलदीप सिंह, चंद्रप्रकाश, निर्दोष परिहार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें