फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतिम दिन 40 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को समाप्त हो गई। छह केंद्रों पर चल रही परीक्षाओं में 40 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ दी। परीक्षक बीके सौनकिया ने बताया कि डीएलएड की तृतीय सेमेस्टर और बैक पेपर की परीक्षाएं शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, सर्वोदय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, गांधी महाविद्यालय और दयानंद वैदिक महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई। 2018 बैच के प्रथम सेमेस्टर में हिंदी की परीक्षा में दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे और दोनों ने परीक्षा दी। वर्ष 2019 के संस्कृत विषय की बैक पेपर की परीक्षा में तीन पंजीकृत थे। दो ने परीक्षा दी और एक ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि वर्ष 2021 की कंप्यूटर की परीक्षा में 95 पंजीकृत थे। 91 ने परीक्षा दी और चार गैरहाजिर रहे। वर्ष 2022 की फ्रैश परीक्षा में 2062 पंजीकृत परीक्षाओं में 2027 ने परीक्षा दी और 35 गैरहाजिर रहे। कुल 40 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें