फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिलेभर में अभियान चलाकर वसूले 3.77 लाख, 25 कनेक्शन काटे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जल का कर नहीं देने वाले बकायेदारों के घर जलसंस्थान की टीम पहुंच रही है। बिल देने के साथ कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जलसंस्थान की टीमों ने जिलेभर में वसूली अभियान चलाया। शहर में नया पटेल नगर, हड्डी मील, राजेंद्र नगर सहित आधा दर्जन मोहल्ले में टीम पहुंची। बड़े बकायेदारों को बिल दिए गए। जिन लोगों कने जमा करने से मना किया। उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। शहर में दस लोगों के कनेक्शन काटे गए। 100 से अधिक लोगों को बिल दिए गए। 1.50 के करीब वसूली की गई। इसके साथ ही रामपुरा,माधौगढ़,जालौन,कालपी, कोंच में भी वसूली अभियान चला। जलसंस्थान की टीमों ने जिलेभर से 3.77 लाख की वसूली की। 25 से अधिक कनेक्शन काटे। 256 बिल दिए गए।
विज्ञापन

जेई श्याम बहादुर ने बताया कि शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिलेभर के उपभोक्ताओं पर जलसंस्थान का 15 करोड़ का बकाया है। सिर्फ उरई में पांच करोड़ा का बकाया है। इन उपभोक्ताओं में 50 हजार से अधिक वालों की संख्या 100 से अधिक है। अधिशासी अभियंता विकास चौहान ने बताया कि वसूली के लिए रविवार को भी काउंटर लगाए जाएंगे। घर-घर जाकर वसूली होगी। जो बकाया जमा नहीं करेगा। उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें