फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार करोड़ से होगा 36 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20 जगह की अलग-अलग 36 किलोमीटर सड़कों के विशेष मरम्मत एवं सुधार कार्य के लिए 4 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिल गई है। धनराशि आवंटित होती ही सड़कों का कायाकल्प हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि कालपी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग से हीरापुर पुल तक एक किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के लिए 15 लाख, रसूलपुर से इटैया संपर्क मार्ग, कालपी मदारीपुर से कूड़ा संपर्क मार्ग तक काम कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग खंड 1 द्वारा कराया जाएगा।
इसी प्रकार कालपी मांगरोल से मैनूपुर संपर्क मार्ग तक, सिरसाकलार से टिकरी मुस्तकिल संपर्क मार्ग, नैनापुर से हिलौली संपर्क मार्ग, कदौरा इकौना से पथरेहटा संपर्क मार्ग, बीपी मार्ग से मोहम्मदपुर संपर्क मार्ग, सिकरी से नूरपुर संपर्क मार्ग, कुठौंद से ऐंको संपर्क मार्ग, सौंधी से मवई अहीर संपर्क मार्ग तक मरम्मत होगी।
विज्ञापन

फिर कालपी मदारीपुर से गढ़गवा संपर्क मार्ग, गढ़गवा से प्रीतमपुरा संपर्क मार्ग तक, कदौरा चतेला घाट से कानाखेड़ा संपर्क मार्ग, संदी अकोढ़ी मार्ग, रैला संपर्क मार्ग, कालपी राठ बारा संपर्क मार्ग, कुठौंद से पिपरी संपर्क मार्ग, जमलापुर संपर्क मार्ग को योजना में शामिल किया गया है।
यह कार्य लोक निर्माण विभाग खंड 3 कराएगा। विधायक ने बताया कि काफी अर्से से उक्त मार्ग उपेक्षित पड़े थे। जिन्हें सुधारने की बेहद जरूरत थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द सड़कों में कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे आवागमन में ग्रामीणों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें