फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन ताइंक्वाडो एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम ओपन इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा स्टेडियम में हुआ। इसमें 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्धाटन एडीएम संजय कुमार ने किया। इसमें झांसी, इटावा, औरेया, उरई के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। विजेता खिलाड़ियों को विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल बालक वर्ग में स्पर्श विराज, युवान, अविराम, प्रनव, कनिष्क, देवांश राज, अभिनव, विशाल गुप्ता, अभिनव सिंह, राघव, देव, अम्बर मान, प्रतीक, प्रयांशु, अनिरूद्ध सोनी, अंकित, पीयूष कुमार, आयुष्मान निगम, वात्सल्य, कृष्णा, दिव्यांशु, शिवांश, समर्थ, रजत मिश्रा, नितिन कुमार ने जीता है। बालिका वर्ग में अनिका, आनवी, दीवा, समृद्धि, सुप्रिया, नित्या, आध्या शक्ति, नंदिता, अग्रिमा सोनी, अदरिका सोनी, व्याख्या, गुनगुन, आराध्या वेदी, सृष्टि गुप्ता, मेहेर नंदनी, सुदीक्षा, दक्षा, हिमांशी राजे, श्रेष्ठा गोयल, विशाली सोनी विजेता रहीं।
विज्ञापन

सिल्वर मेडल वाले बालक वर्ग में खिलाड़ियों में रिषभ सिंह,उत्कर्ष, युवराज,अंश चौरसिया, अगम्य, हर्षित, विशाल परिहार, अंश कुशवाहा, आयुष यादव, यश, श्रेष्ठ, कुशाग्र, रूद्र पालीवाल, आदित्य मारवारी, रूद्र प्रताप वर्मा, रिषभ सिंह, शिखर, नकुल गुप्ता, प्रयागराज, अधिराज शामिल हैं। बालिका वर्ग में निहारिका सिंह, सुरभि मिश्रा, भव्यश्री, विधि, अभिश्री पटेल, अंजिका गुप्ता, रिशिता सिंह, दिव्यांशी, कनक, अंशिका वर्मा, पूनम, वैष्णवी, खुशी ने जीता है।
साथ ही ब्रॉज मेडल पाने वाले बालक वर्ग में खिलाड़ी नवयान सिंह, आरव तिवारी, आरव पटैल, हैरी सिंह, पवित्र वेदी, अखत सिंह, शार्य सम्राट, सक्षम कुशवाहा, मेहेर आर्यन, शरद साहव, नैतिक वर्मा, रौनक पाल, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, रिषभ गांगिल, बालिकाओं में अविष्का, आराध्या सिंह, आराध्या वर्मा, मोक्षिका राजे, दिशा, युविका यादव, आराध्या निगम, सौम्या कुलश्रेष्ठ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें