फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों संग बच्चों ने लगाए 250 पौधे

Thu, 03 Aug 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
गोष्ठी में हिस्सा लेते सीडीओ और डीआईओएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। जिला परिषद के पास स्थित आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज में सीडीओ एसपी सिंह और डीआईओएस भगवत पटेल की मौजूदगी में बच्चों ने 250 पौधे लगाए। इससे पहले गोष्ठी में सीडीओ ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं।  बिना वृक्ष के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा रोपण करना चाहिए। डीआईओएस ने भी पर्यावरण में पौधे के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबंधक नम्रता तिवारी दीक्षित ने कहा कि पौधे को लगाने के साथ उनकी देखभल करने चाहिए। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित, महेश अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य रवि, प्रकाश राठौर ने भी विचार रखे।  संतोष शुक्ला, सत्यनारायण, नौशाद परवीन, टेकचन्द्र वर्मा, पुनीत भारती, राज चौहान, आवास द्विवेदी, निर्धि, शिवनरेश त्रिपाठी, परवेज अहमद, रमा खरे, राकेश, रविंद्र, राज, कमलाकांत, शादिक. धीरेंद्र कुलश्रेष्ट, वीरेंद्र वर्मा और सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें