फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आटा पुलिस की किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे अभियान में मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के भदरेखी पुलिया के पास एक युवक बाइक से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की।
पुलिस से घिरता देख बदमाश ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी मोनू वाल्मीकि को पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। कालपी सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि आरोपी 307 के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। जिसको आटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें