फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोकशी में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 17 मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद जमीन पर पड़ा बदमाश, मौजूद पुलिस
विज्ञापन

गोकशी में वांछित 25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
बदमाश पर दर्ज हैं, एक दर्जन से अधिक मामले
थाना क्षेत्र के बेरी मार्ग पुलिया के पास हुई मुठभेड़ संवाद न्यूज एजेंसी कदौरा (जालौन)। एसओजी, सर्विलांस व कदौरा थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के ईनामी अंतरजनपदीय अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से तमंचा, कारतूस व स्कूटी भी बरामद की है। कदौरा थाना क्षेत्र के बेरी रोड स्थित पुलिया के पास शनिवार को एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे हमीरपुर जिले के खालेपुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहिद कुरैशी की घेराबंदी कर दी। अपने को पुलिस से घिरता देख आरोपी स्कूटी से भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व स्कूटी बरामद बरामद की है। एएसपी असीम चौधरी ने बताया की शहिद गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उस पर जिले में गोवध अधिनियम, गुंडा अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह हमीरपुर कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें