फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रोजगार मेले में 24 युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 07 Jun 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईटीआई ट्रेेड के 72 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसमें 24 अभ्यर्थियों का विभिन्न पोस्ट के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूपुर कश्यप ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिसमें टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर उत्तराखंड के प्रतिनिधि अनुज कुमार ने भाग लिया। उन्होंने कंपनी के बारे में सभी अभ्यर्थियों को जानकारी दी और उसके काम और मानदेय के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान केके चतुर्वेदी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें