फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली चेकिंग अभियान में 20 पर मुकदमा, 45 कनेक्शन काटे

Sun, 29 Sep 2024 09:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग के एसडीओ प्रेम कुमार रावत, अवर अभियंता आलोक खरे व विजिलेंस टीम प्रभारी चंद्रप्रताप सिंह ने टीम के साथ कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिजली चोरी कर जला रहे जवाहर नगर निवासी राजा, रितु शर्मा व शिवा, गांधीनगर निवासी प्रशांत, जाहिद व सुलोचना, राजदा, पूरन व गौरव सिंह सहित 20 उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, बिल जमा न करने पर 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। बिजली जेई आलोक खरे का कहना है कि बिजली बिल जमा किए बिना बिजली जलती मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें