फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्वास्थ्य मेले में 1939 मरीज, सबसे ज्यादा 327 त्वचा रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के 30 ग्रामीण और छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिनमें 47 चिकित्सकों, 122 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य किया। मेले में 853 पुरुष, 704 और 282 बच्चों समेत 1939 रोगियों का परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य मेले में 100 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। 12 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच की गई। एक व्यक्ति की हेपेटाइटिस की जांच की गई। 13 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण किया गया। 58 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में 149 बुखार, 225 लिवर संंबंधी समस्याओं के, 180 श्वसन संबंधी, 110 डायबिटीज के रोगी आए। सबसे अधिक 327 त्वचा संबंधी रोगों के रोगी आए। मेले में नौ खून की कमी के और 43 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे तथा उनको उपचार प्रदान किया गया।
विज्ञापन



कालपी। सीएचसी मे स्वास्थ्य मेेले का आयोजन किया गया। जिसमें 65 मरीजों का उपचार हुआ।
मेले में पहुंचने वाले मरीजों को बदलते हुए मौसम से बचाव के बारे में बताया गया। डॉ. शेख शहरयार ने मरीजों के शारीरिक संबंधी जांच करके उनको दवाइयां उपलब्ध कराई। मरीजों को सलाह देते हुए बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन

ठंडी चीजों का सेवन न करें। सुबह के वक्त पड़ने वाली हल्की सर्दी को हल्के में न लें। सुबह के वक्त सर्दी और दिन में गर्मी पड़ने से इस समय बुखार, जुखाम जैसी बीमारियां अधिक हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें