फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 187 विद्यार्थियों ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। शहर के सात केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज उरई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज एवं डीएवी इंटर कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। सीसीटीवी से निगरानी के साथ कक्ष निरीक्षकों ने भी परीक्षार्थियों पर पैनी नजर रखी। परीक्षा केंद्रों पर जहां महिला अभ्यर्थी भी परीक्षा दे रही थी। वहीं केंद्र के बाहर उनके परिजन उनका इंतजार कर रहे थे। कई लोग बच्चों को संभाले हुए थे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की अच्छे से तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर जाने दिया गया। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 2489 परीक्षार्थियों के सापेक्ष पहले दिन 2291 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। दोनों पालियों में 187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि उनके केंद्र पर 425 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 10 गैरहाजिर रहे। 415 ने परीक्षा दी। डायट प्राचार्य रविंद्र सिंह द्वितीय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश, डायट प्रवक्ता परीक्षा प्रभारी बृजेंद्र सौनकिया, विनोद शुक्ला एवं अमर सिंह ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें