फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएमओ समेत 18 स्वास्थ्य कर्मी नदारद, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामले लटकाने पर लगाई फटकार, कार्रवाई की चेतावनी दी
विज्ञापन

फॉलोअप
फोटो-33-सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार पांडेय। संवाद
फोटो-34-अमर उजाला में पहली अगस्त को प्रकाशित खबर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार की सुबह ठीक दस बजे सीएमओ कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा समेत कई चिकित्साधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। हालांकि बाद में सीएमओ आ गए। डीएम ने सीएमओ, एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण, लिपिक मुहम्मद जफर इकबाल समेत छह नियमित कर्मचारी और 12 संविदा कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बता दें कि अमर उजाला में पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामले लंबित होने के कारण पेंशनरों को हो रही परेशानी का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर डीएम की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन

डीएम ने पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों की फाइलों को देखा। जिसमें कर्मचारियों के कई माह से बिल लंबित होने की जानकारी मिली। छापे की सूचना पर पहुंचे सीएमओ व संबंधित पटल लिपिक जफर इकवाल को डीएम ने फटकार लगाई। उन्होंने कार्यालय के हर कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं को परखा। कार्यालय की छत पर कई अभिलेख खुले में रखे होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे। अगली बार अनुपस्थित मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और लिपिकों के खिलाफ शासन को लिखित कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने लंबित मामलों को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे। इसके बाद डीआईओएस कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में लिपिक प्रदीप व सरिता सक्सेना एवं परिचारक नरेंद्र कुमार गैरहाजिर मिले। इनके वेतन रोकने को कहा। लेखाकार अरविंद कटियार के पास मामले लंबित होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें