फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से वृद्ध किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान को ठंड लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा गांव निवासी काशी सिंह (63) पुत्र भगवान सिंह गुरुवार की देर शाम खेत पर रखवाली कर रहे थे। खेतों पर ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिससे वह तुरंत घर पहुुंचे जहां उन्हें उल्टी व दस्त शुरू हो गए। परिजन उन्हें लेेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें देखकर मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास लगभग 40 बीघा जमीन थी। मृतक के तीन पुत्र जीतेंद्र, महेंद्र, रोहित व पुत्री मंजू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें