उरई। आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में जिले के 17 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, डीआईजी झांसी के नेतृत्व में माह नवंबर में शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल के अंतर्गत प्रदेश की रैंकिंग में जिले के 17 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि समय समय पर सीओ, थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि पीड़ित शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल व अच्छा व्यवहार कर जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। अधिकारियों ने पोर्टल पर आई शिकायतों का मौके पर पहुंचकर शिकायत की जांच कर विधिक कार्रवाई की। अधिकारियों की मेहनत से नवंबर माह में जिले के 17 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। (संवाद)