फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 161 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 14 का निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव में 175 जोड़ों की शादियां हुईं। इनमें 161 की हिंदू रीति रिवाज से और 14 की मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

हरिशंकरी माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को शतचंडी यज्ञ के समापन के साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। बड़ा मंच तैयार किया गया। कामदगिरि मुख्य द्वार के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज और रसिक पीठाधीश्वर वृंदावन धाम स्वामी किशोर दास देवजू महाराज की उपस्थिति और एमएलसी रमा आरपी निरंजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान विवाह से प्रसन्न दूल्हे गानों पर थिरकते दिखे। दुल्हन भी अपने परिवार के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाती दिखीं। विदाई के दौरान परिवार से दूर होने के इस क्षण ने उन्हें भावुक भी किया। पहुंचे जन प्रतिनिधियों, संतों और अन्य अतिथिगणों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और नए जीवन की शुरुआत की बधाई दी। केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा के बेटे मनोज भानू वर्मा, जेडीसी बैंक सभापति ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, नगर पंचायत चेयरपर्सन मीना देवी, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष बलराम तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन पाल, ब्लॉक प्रमुख नदीगांव अर्जुन सिंह, अभिमन्यु सिंह, ठाकुर कृपाल सिंह, अनुरुद्ध सिंह परिहार, पुनीत मित्तल, अनिरुद्ध सिंह अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें