फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गर्भवती समेत 16 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी एक गर्भवती समेत 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गर्भवती जिला अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए आई थी। चिकित्सक की सलाह पर जब उसकी जांच हुई तो कोराना की पुष्टि हुई। अब तक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14,145 हो गई है। जिले में 208 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 58 सक्रिय केस है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 573 लोगों की एंटीजन जांच में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि चार लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को 301 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। डीएम चांदनी सिंह ने निर्देशित किया कि कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की 24 घंटे के भीतर जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य इकाइयों को अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को फिर से सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें